स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | Independence Day Speech In Hindi

Independence Day Speech In Hindi

Independence Day Speech :-

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की स्वतंत्रता  की  याद  में हर साल भारत के लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्रता की प्राप्ति के बाद जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने जिन्होंने दिल्ली के लाल किले पर भारतीय झंडा फहराने के बाद भारतीयों को संम्बोधित किया। इस दिन भारत के उन महान नेताओं को श्रदा्ंजलि दी जाती है जिनके नेतृत्व में भारत के लोग सदा के लिये आजाद हुए। गांधी, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तिलक और चन्द्रशेखर आजाद जैसे हजारों देशभक्तों की कुर्बानी से स्वतंत्र हुआ भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में गिना जाता है।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर तथा विभिन्न माध्यमों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रचारित-प्रसारित किया जाता है।

भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म, परंपरा, और संस्कृति के एक साथ रहते है और स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को पूरी खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन, भारतीय होने के नाते, हमें गर्व करना चाहिये और ये वादा करना चाहिये कि हम किसी भी प्रकार के आक्रमण या अपमान से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये सदा  तत्पर  रहेंगे।

प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता का विशेष महत्व होता इसलिए हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है।

इस दिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया जाता है और उसके बाद इस उत्सव को और खास बनाने के लिये भारतीय सेनाओं द्वारा परेड, विभिन्न राज्यों की झांकियों की प्रस्तुति, और राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठता है।

स्वतंत्रता दिवस पर महत्वपूर्ण प्रश्न क्विज Click Here

FAQ

भारत के झंडे की लम्बाई:चौड़ाई किस अनुपात में होती है?

3:2

पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब और कहां फहराया गया था?

7 अगस्त 1906, पारसी बगान स्क्वायर, कोलकाता

स्वतंत्रता दिवस 2021 की थीम क्या है?

नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?

सरोजिनी नायडू

स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे ?

सी. राजागोपालाचारी

भारत का संविधान कब लागू हुआ था?

26 जनवरी, 1950

भारत का पहला विश्वविद्यालय कौन सा था ?

नालंदा विश्वविद्यालय

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

जवाहर लाल नेहरू

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन हैं?

डॉ राजेंद्र प्रसाद

भारत कब आज़ाद हुआ था ?

15 अगस्त 1947

प्रसिद्ध कोट्स “ए ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” किसने दिया है ?

पं जवाहर लाल नेहरू

Happy  Independence Day Wishes Whatsapp Status Click Here

भारत के प्रमुख महापुरुषों के नारे Quiz in Hindi

भारत के प्रमुख महापुरुषों के नारे Part 2 Quiz in Hindi

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन in Details

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन एक दृष्टि में

Swatantrata Diwas Status Video Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *