गीता के महत्वपूर्ण श्लोक | Geeta Ke Mahatvpurn Shlok In Hindi

Geeta Ke Mahatvpurn Shlok In Hindi

(द्वितीय अध्याय, श्लोक 23)

ॐ नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ।।

इस आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते, इसे अग्नि जला नहीं सकती और इसे जल गीला नहीं कर सकते, इसे हवा सुखा नहीं सकती ।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥

इस श्लोक का अर्थ है: हे भारत (अर्जुन), जब-जब धर्म ग्लानि यानी उसका लोप होता है और अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब मैं (श्रीकृष्ण) धर्म के अभ्युत्थान के लिए स्वयम् की रचना करता हूं अर्थात अवतार लेता हूं।

परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे॥

इस श्लोक का अर्थ है: सज्जन पुरुषों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूं।

(तृतीय अध्याय, श्लोक 21)

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।

स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥

इस श्लोक का अर्थ है: श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण यानी जो-जो काम करते हैं, दूसरे मनुष्य (आम इंसान) भी वैसा ही आचरण, वैसा ही काम करते हैं। वह (श्रेष्ठ पुरुष) जो प्रमाण या उदाहरण प्रस्तुत करता है, समस्त मानव-समुदाय उसी का अनुसरण करने लग जाते हैं।

(द्वितीय अध्याय, श्लोक 37)

हतो वा प्राप्यसि स्वर्गम्, जित्वा वा भोक्ष्यसे महिम्।

तस्मात् उत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय:॥

इस श्लोक का अर्थ है: यदि तुम (अर्जुन) युद्ध में वीरगति को प्राप्त होते हो तो तुम्हें स्वर्ग मिलेगा और यदि विजयी होते हो तो धरती का सुख को भोगोगे, इसलिए उठो, हे कौन्तेय (अर्जुन), और निश्चय करके युद्ध करो। (यहां भगवान श्रीकृष्ण ने वर्तमान कर्म के परिणाम की चर्चा की है, तात्पर्य यह कि वर्तमान कर्म से श्रेयस्कर और कुछ नहीं है।)

(चतुर्थ अध्याय, श्लोक 39)

श्रद्धावान्ल्लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय:।
ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति॥

इस श्लोक का अर्थ है: श्रद्धा रखने वाले मनुष्य, अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य, साधनपारायण हो अपनी तत्परता से ज्ञान प्राप्त कते हैं, फिर ज्ञान मिल जाने पर जल्द ही परम-शान्ति (भगवत्प्राप्तिरूप परम शान्ति) को प्राप्त होते हैं।

(द्वितीय अध्याय, श्लोक 47)

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥

इस श्लोक का अर्थ है: कर्म पर ही तुम्हारा अधिकार है, लेकिन कर्म के फलों में कभी नहीं, इसलिए कर्म को फल के लिए मत करो और न ही काम करने में तुम्हारी आसक्ति हो। (यह श्रीमद्भवद्गीता के सर्वाधिक महत्वपूर्ण श्लोकों में से एक है, जो कर्मयोग दर्शन का मूल आधार है।)

(द्वितीय अध्याय, श्लोक 62)

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।

सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥


इस श्लोक का अर्थ है: विषयों (वस्तुओं) के बारे में सोचते रहने से मनुष्य को उनसे आसक्ति हो जाती है। इससे उनमें कामना यानी इच्छा पैदा होती है और कामनाओं में विघ्न आने से क्रोध की उत्पत्ति होती है। (यहां भगवान श्रीकृष्ण ने विषयासक्ति के दुष्परिणाम के बारे में बताया है।)

(द्वितीय अध्याय, श्लोक 63)

क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:

स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥

इस श्लोक का अर्थ है: क्रोध से मनुष्य की मति मारी जाती है यानी मूढ़ हो जाती है जिससे स्मृति भ्रमित हो जाती है। स्मृति-भ्रम हो जाने से मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि का नाश हो जाने पर मनुष्य खुद अपना ही का नाश कर बैठता है।

(अठारहवां अध्याय, श्लोक 66)

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।

अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच:

इस श्लोक का अर्थ है: (हे अर्जुन) सभी धर्मों को त्याग कर अर्थात हर आश्रय को त्याग कर केवल मेरी शरण में आओ, मैं (श्रीकृष्ण) तुम्हें सभी पापों से मुक्ति दिला दूंगा, इसलिए शोक मत करो।

Read More

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे लिरिक्स

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे लिरिक्स

Mera Koi Na Sahara Bin Tere Lyrics in Hindi

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे,

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

तेरे बिना मेरा है कौन यहाँ,

प्रभु तुम्हे छोड़ मैं जाऊँ कहां,

मैं तो आन पड़ा हूँ दर तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

मैंने जनम लिया जग में आया,

तेरी कृपा से ये नर तन पाया,

तूने किये उपकार घनेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे,

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

मेरे नैना कब से तरस रहे,

सावन भादो है बरस रहे,

अब छाए घनघोर अँधेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ,

अब और ना मुझको तरसाओ,

काटो जनम मरण के फेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे,

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

जिस दिन से दुनिया में आया,

मैंने पल भर चैन नहीं पाया,

सहे कष्ट पे कष्ट घनेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

मेरा सच्चा मार्ग छूट गया,

मुझे पांच लुटेरों ने लूट लिया,

मैंने यतन किये बहुतेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे,

.

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

मेरे सारे सहारे छूट गए,

तुम भी गुरु मुझसे रूठ गए,

आओ करने दूर अँधेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

.

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे,

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,

गुरुदेव सांवरिया मेरे ।

समझदारी शायरी | Samajhdari Messages Whatsapp Status In Hindi

Samajhdari Shayari Messages Whatsapp Status In Hindi

dil_aur_dimag_quotes_in_hindi

जो आपने दिल से बात करता हो उससे दिमाग से खेलना कोई समझदारी नहीं है। 

 samjhdar_insan_quotes.

समझदार इंसान स्थिर दिमाग से काम लेता है जबकि नासमझ दूसरों की  बातों पर क्रोधित होकर अपना ही नुकसान कर लेता है।

 samjhari_shayari_and_slogan

दोस्त की गलती में भी उसका साथ देना ये समझदारी नहीं ये दोनों के लिए ही हानिकारक है।

 samjhar_log_quotes.

समझदारी किसी के साथ चालाकी का नाम नहीं है समझदार तो वो है जो हर परिस्थिति में साथ देता है और जीवन में सुधार करता है।

samajhdari_message_in_hindi.

समझदार वो नहीं होता जो बड़ी बड़ी बातें करता है समझदार वो है जो छोटी छोटी बातें समझता है।

majboori_ka_fayda_quotes_in_hindi.

किसी की मज़बूरी का फायदा उठाना कोई समझदारी नहीं यह एक मूर्खता की निशानी है।

 ashiyana_shayari_in_hindi1

कोई अगर पत्थर फेंके तो उससे अपना आशियाना बना लेना ही समझदारी है।       

 

Read More

Waqt Par Shayari Messages Whatsapp Status In Hindi

]

वक्त पर शायरी कोट्स | Waqt Par Shayari Messages Whatsapp Status In Hindi

Waqt Par Shayari Messages Whatsapp Status In Hindi

wakt-quotes-in-hindi.

जिस प्रकार रात बीत जाने पर एक नयी सुबह कर उदय होता है उसी प्रकार संघर्ष का वक़्त बीतने के बाद सफलता का मार्ग खुल जाता है जरुरत है सही दिशा और निरंतरता की।

 wakt-shayari-in-hindi

वक्त तभी अच्छा आएगा जब सच्चे हृदय से सही दिशा में आस्था एवं विश्वास के साथ किया जाये , भगवान हमेशा आपके साथ है।

wakt-wakt-ki-baat-hai-shayari

मत करना अपमान किसी का बुरे वक्त में क्योँकि जब वक्त बदलता है तो वह व्यक्ति आगे बढ़ जायेगा लेकिन अपमान करने वाले का क्षय निश्चित है ।

 waqt-quotes-in-hindi

कभी किसी की आर्थिक स्थिति का मजाक न बनायें  क्योंकि जब वक्त बदलता है तो रंक भी राजा और राजा भी रंक बन जाता है। 

wakt-badlta-hai-quotes

वक्त को कोई नहीं खरीद सकता चाहे वो कितना भी धनवान क्यों न हो।

samajhdar-shayari-quotes-for-life

समझदार वो नहीं  जो पैसा आने  पर दूसरों को नीचे दिखाने का प्रयास करता है

समझदार वो है जो हर स्थिति में समता में रहता है और अपनी उन्नति के साथ दूसरों  की उन्नति में सहायक है।

murkh-quotes-in-hindi

ज्ञानी व्यक्ति को भी समझाया जा सकता है , अज्ञानी व्यक्ति को भी समझाया जा सकता है लेकिन मूर्ख व्यक्ति को सिर्फ वक्त ही समझाता है।

 bhalai-quotes-in-hindi.

अच्छाई भले ही अदृश्य है लेकिन आपका एक अच्छा कर्म लोगों के दिलों में आपके प्रति सम्मान का भाव पैदा करता है।

संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित। Motivational Quotes Shloka In Sanskrit

Motivational Quotes Shloka In Sanskrit

Truth Quote In Sanskrit

सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् ब्रूयात् सत्यमप्रियं। प्रियं नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः॥

सत्य बोलें, प्रिय बोलें पर अप्रिय सत्य न बोलें और प्रिय असत्य न बोलें, ऐसी सनातन रीति है ॥

Murkh Quote In Sanskrit

मूर्खस्य पञ्च चिन्हानि गर्वो दुर्वचनं तथा। क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः॥

मूर्खों के पाँच लक्षण हैं – गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर॥

उद्यमेनैव हि सिध्यन्ति,कार्याणि मनोरथै। हि सुप्तस्य सिंहस्य,प्रविशन्ति मृगाः॥

प्रयत्न करने से ही कार्य पूर्ण होते हैं, केवल इच्छा करने से नहीं, सोते हुए शेर के मुख में मृग स्वयं प्रवेश नहीं करते हैं।

अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्चबहुभाषिता दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥

आठ गुण पुरुष को सुशोभित करते हैं – बुद्धि, सुन्दर चरित्र, आत्म-नियंत्रण, शास्त्र-अध्ययन, साहस, मितभाषिता, यथाशक्ति दान और कृतज्ञता ।

क्षणशः कणशश्चैव विद्यामर्थं साधयेत् क्षणत्यागे कुतो विद्या कणत्यागे कुतो धनम्॥

क्षण-क्षण विद्या के लिए और कण-कण धन के लिए प्रयत्न करना चाहिए। समय नष्ट करने पर विद्या और साधनों के नष्ट करने पर धन कैसे प्राप्त हो सकता है ।

गते शोको कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत् वर्तमानेन कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः॥

बीते हुए समय का शोक नहीं करना चाहिए और भविष्य के लिए परेशान नहीं होना चाहिए, बुद्धिमान तो वर्तमान में ही कार्य करते हैं ।

उदये सविता रक्तो रक्त:श्चास्तमये तथा। सम्पत्तौ विपत्तौ महतामेकरूपता॥

उदय होते समय सूर्य लाल होता है और अस्त होते समय भी लाल होता है, सत्य है महापुरुष सुख और दुःख में समान रहते हैं ।

व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखं। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥

व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं ।

विदेशेषु धनं विद्या व्यसनेषु धनं मति: परलोके धनं धर्म शीलं सर्वत्र वै धनम्॥

विदेश में विद्या धन है, संकट में बुद्धि धन है, परलोक में धर्म धन है और शील सर्वत्र ही धन है ।

अभिवादनशीलस्य नित्यं वॄद्धोपसेविनः चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्

विनम्र और नित्य अनुभवियों की सेवा करने वाले में चार गुणों का विकास होता है – आयु, विद्या, यश और बल ।

धॄतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम्

धर्म के दस लक्षण हैं – धैर्य, क्षमा, आत्म-नियंत्रण, चोरी न करना, पवित्रता, इन्द्रिय-संयम, बुद्धि, विद्या, सत्य और क्रोध न करना ।

इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स

Itni Shakti Hamen Dena Data Lyrics In Hindi

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे .. भूलकर भी कोई भूल हो ना

.

दूर अज्ञान के हो अँधेरे

तू हमें ज्ञान की रौशनी दे

हर बुराई से बचके रहें हम

जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे

बैर हो ना किसी का किसी से

भावना मन में बदले की हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे  भूलकर भी कोई भूल हो ना

.

हम न सोचें हमें क्या मिला है

हम ये सोचें किया क्या है अर्पण

फूल खुशियों के बांटें सभी को

सबका जीवन ही बन जाए मधुबन

ओ.. अपनी करुणा को जल तू बहा के

कर दे पावन हर एक मन का कोना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना

.

हम अँधेरे में हैं रौशनी दे

खो ना दे खुद को ही दुश्मनी से

हम सज़ा पायें अपने किये की

मौत भी हो तो सह ले ख़ुशी से

कल जो गुज़रा है फिर से ना गुज़रे

आने वाला वो कल ऐसा हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे  भूलकर भी कोई भूल हो ना

.

हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है

सहमा-सहमा सा हर आदमी है

पाप का बोझ बढ़ता ही जाए

जाने कैसे ये धरती थमी है

बोझ ममता का तू ये उठा ले

तेरी रचना का ये अंत हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे  भूलकर भी कोई भूल हो ना

Read More

आरती संग्रह

Happy Friendship day Images , Wallpaper, Photo, pictures 2021 in Hindi and English

Happy Friendship day Images

Happy Friendship day Wishes and Quotes :- Click here

Happy Friendship Day Band / Bracelet Image Click here

happy-frienship-day-images-with-quotes

happy friendship day whatsapp status

 happy-frienship-day-for-best-friend

friendship day special wishes

 happy-friendship-day-to-all-friends

friendship day quotes

 happy-friendship-day-for-lover

happy friendship day wishes in English

 friendship-day-wishes-for-best-friend

Happy Friendship day

happy-friendship-day-for-love

Happy Friendship day

riendship-day-quotes-for-love

Happy Friendship day

 friendship-day-images-for-friend

Happy Friendship day

friendship-day-for-true-friend

Happy Friendship day Video

Happy Friendship day Wishes , Messages, whatsapp status, Greetings in hindi

Happy Friendship Day Images Download | Happy Friendship Day Thoughts | Happy Friendship Day 2021

Happy Friendship day Images , Wallpaper, Photo Click here

Happy Friendship Day Band / Bracelet Image Click Here

Happy Friendship day Wishes Messages

happy-frienship-day-shayari

जिसके पास सच्चे मित्र नाम की दौलत हो

तो जिंदगी की सारी मुश्किलें आसान हो जाती है . Happy Friendship day 2021

 happy-frienship-day-message-and-quotes

पैसा पास हो तो हज़ारों मित्र बनते है  लेकिन सच्ची मित्रता पैसे की मोहताज नहीं होती | Happy Friendship day 2021

happy-frienship-day-images-and-quotes

You will definitely have someone in happiness

But  true friend is the one who is with you  in trouble. Happy Friendship day 2021

happy-friendship-day-wishes

Don’t break   threads of friendship in poverty because they often support them in trouble. Happy Friendship day 2021

 happy-friendship-day-whatsapp-status

It takes thousands of years to build true friendship but not even 1 minute to break up. Happy Friendship day 2021

happy-friendship-day-quotes.

Who has wealth like true friend

So all the difficulties in life become easy. Happy Friendship day 2021

happy-friendship-day-message.

Thousands of friends are made if you have money, but true friendship is not depend on money. Happy Friendship day 2021

 happy-friendship-day-in-hindi

A true friend is one who stands with you even when the whole world turns against you. Happy Friendship day 2021

happy-friendship-day-in-hindi-quotes

सच्ची मित्रता बनाने में तो हज़ारों साल लगते है लेकिन तोड़ने में 1 मिनट भी नहीं | Happy Friendship day 2021

Happy Friendship day Wishes in Hindi

 frienship-message.

सच्चा मित्र वही है जो मुसीबत में काम आये |Happy Friendship day 2021

frienship-forever-quotes-in-hindi.

खुशियों में तो मिल ही जायेगा कोई न कोई सच्चा मित्र वही है जो मुसीबत में साथ दे | Happy Friendship day 2021

frienship-day-wishes-quotes

मित्र बनाना इतना आसान  है जैसे मिट्टी से मिट्टी पर मिट्टी  लिखना

लेकिन निभाना इतना कठिन है जैसे पानी से पानी पर पानी लिखना | Happy Friendship day 2021

 frienship-day-wishes-in-hindi.

There is only one way to identify a true friend.

He is with friend in trouble |Happy Friendship day 2021

 friendship-quotes-status

सच्चे मित्र को पहचानने का सिर्फ एक ही पैमाना है

वह है मित्र का मुसीबत में साथ देना |Happy Friendship day 2021

 friendship-quotes-in-hindi.

Making friends is as easy as writing clay on clay with clay.

But it is so difficult to keep up. like writing water on water with water. Happy Friendship day 2021

 friendship-day-quotes

True friend is the one who helps in trouble. Happy Friendship day 2021

 friendship-day-quotes-and-status

एक सच्चा दोस्त वो होता है जो आपके साथ तब भी खड़ा होता है जब पूरी दुनियां आपके खिलाफ हो जाती है | Happy Friendship day 2021

Happy Friendship day 2021 Video

स्वस्थ जीवन की दिनचर्या | Best Daily Routine For Healthy Life In Hindi

Best Daily Routine For Healthy Life In Hindi

एक बेहतर दिनचर्या कैसी होनी चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य और जीवन भी बेहतर बने। बेहतर दिनचर्या एक सफल व्यक्ति की मुख्य निशानी होती है। अगर नियमित दिनचर्या सही होगी तो हमारा शरीर सही रहेगा और अगर शरीर स्वस्थ होगा तो उसका असर हमारे जीवन, व्यवहार, सोच और प्रगति पर पड़ेगा जिससे हमारी सफलता का रास्ता साफ़ होगा।

लेकिन इसके विपरीत अगर हमारी नियमित दिनचर्या ऐसी होगी जिसमे हम रात को देर तक जागेंगे और सुबह देर तक उठेंगे तो इसके सामानांतर सभी काम में देरी होगी। शरीर में आलस होगा दिमाग फ्रेश नहीं रहेगा और हमारा किसी काम में पूरी तरह मन नहीं लगेगा और ऐसी दिनचर्या से सफलता के सभी दरवाजे बंद होते दिखाई देंगे।

दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

सुबह जल्दी उठें – बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को सुबह ब्रह्मामुहूर्त में यानी प्रात: 4 से 5.30 के बीच उठ जाना चाहिए इससे कई जरुरी काम पूरे करने के लिए समय भी मिलेगा और शरीर को सुबह के स्वच्छ वातावरण का लाभ भी मिलेगा।

इसके अलावा रात में सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस पानी को पियें। इससे शरीर में ताजगी बनी रहेगी और शरीर ऊर्जावान रहेगा, सुबह अगर बेहतर होगी तो पूरा दिन अच्छा गुजरेगा।

व्यायाम और योग करें –

 व्यायाम हमारी नियमित दिनचर्या  का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए नियमित रूप से सुबह उठकर व्यायाम और योग अवश्य करें। इससे ना सिर्फ शरीर तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा बल्कि दिमाग और मन भी शांत रहेगा। नियमित व्यायाम और योग करने से कई बड़ी बिमारियों से मुक्ति मिलती है।

स्नान

स्नान करने से शरीर की बाहरी गंदगी को दूर होती ही है साथ ही इससे शरीर में ताजगी आती है और रक्त संचार सुचारु रहता है और खून साफ़ होता है साथ ही भूख भी बढ़ती है।

स्नान के लिए हमेशा ताजे पानी का इस्तेमाल करें सर्दियों के मौसम में पानी थोड़ा गर्म कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल ना करें वरना इससे त्वचा से सम्बंधित कई रोग हो सकते हैं।

भगवान में ध्यान

सुबह नहाने के बाद कुछ समय पूजा पाठ के लिए जरूर निकालें इससे मन शांत रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। पूजा करते समय अपना मन एकाग्रचित रखें और भक्ति में पूरा ध्यान लगाएं।

सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता जरूर करें और उसमे पौष्टिक तत्वों को शामिल करें, सुबह के नाश्ते में ताजे फल या जूस जरूर लें। इसके अलावा सुबह के नाश्ते में दूध, दलिया, फल, अंकुरित अनाज शामिल करें और ज्यादा फैट, कैलोरी और मसालेदार आहार का सेवन ना करें नहीं तो मोटापे की समस्या हो सकती है।

दोपहर का भोजन

दोपहर का भोजन करीब 1 बजे करें और ज्यादा ना खाएं वरना दिन भर आलस बना रहेगा। दोपहर के भोजन के बाद चाहें तो 20-30 मिनट के लिए थोड़ा आराम कर सकते हैं लेकिन ज्यादा समय तक नहीं।

रात का भोजन

रात का भोजन भरपेट ना करें क्योंकि रात को खाने के बाद हम सो जाते है। ऐसे में शारीरिक श्रम ना होने से पेट आसानी से खाना नहीं पचा पाता और मोटापे जैसी समस्या हो जाती है। रात को खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर ना जाएँ बल्कि पहले थोड़ा टहलें ताकि खाना आसानी से पच सके इससे नींद भी अच्छी आएगी।

रात को समय पर सोएं

बेहतर स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद बेहद आवश्यक है इसके लिए रात को जल्दी सोएं। बच्चों को रात में 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए, वयस्कों को रात में करीब 7 घंटे सोना चाहिए (मैडिटेशन करके नींद को कम समय में पूरा किया जा सकता है ) |  जबकि वृद्ध व्यक्तियों के लिए करीब 5-6 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।

भरपूर पानी पिएं –

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी होता है, शरीर में पानी की कमी से कई तरह के रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है इसलिए पूरे दिन में भरपूर पानी पियें। दिन में कम से कम 8 गिलास ताजा पानी जरूर पियें।

सकारात्मक सोच रखें

सफल जीवन के लिए एक बेहतर दिनचर्या के साथ साथ सकारात्मक सोच भी बेहद जरुरी है। हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक बनायें क्योंकि नकारात्मकता से हम सही फैसले नहीं ले पाते और सफलता से दूर होते जाते हैं।

नशीले पदार्थों का सेवन ना करें

एक बेहतर दिनचर्या और स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें और किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। इनसे शरीर पर बहुत बुरे प्रभाव पड़ते हैं साथ ही इनका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है जिससे हम सही निर्णय लेने में असक्षम हो जाते है।

नशीले पदार्थ कभी हमे तरक्की की राह पर नहीं ले जा सकते इनके सेवन से हम अपनी जिंदगी खराब करते हैं और सफलता से कोसों दूर हो जाते हैं।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

कमजोर लीवर 

गुहेरी | Guheri Ka Ilaj In Hindi

एसिडिटी | Acidity Treatment In Hindi

पेट में गैस बनना

बवासीर का आयुर्वेदिक उपचार

स्वस्थ रहने के 20 नियम

विभिन्न बीमारियों में लाभदायक ज्यूस

अनार| Anar Ke Fayde In Hindi

गुड खाने के फायदे

मधुमेह (डायबिटीज) के घरेलू नुस्खे

तांबे के बर्तन में पानी पीने के लाभ :-

ध्यान के लाभ |Meditation Ke Fayde In Hindi

ध्यान के लाभ |Meditation Ke Fayde In Hindi

Meditation Ke Fayde In Hindi

 आध्यात्मिक स्वास्थ्य जड़ है और शारीरिक स्वास्थ्य फल है।

 ध्यान हमारे प्रयासों के माध्यम से हमारे जीवन को देने वाले सबसे महान पुरस्कारों में से एक है !  हम खुद को बहुत कुछ दे सकते हैं!

 सभी शारीरिक दर्द इन मानसिक बीमारियों के कारण होते हैं।  सभी मानसिक ब्लैकआउट बौद्धिक अपरिपक्वता के कारण होते हैं।  बौद्धिक अपरिपक्वता आध्यात्मिक ऊर्जा की कमी और आध्यात्मिक विवेक की कमी से आती है।  ध्यान करने से हमें बहुत सारी आध्यात्मिक ऊर्जा और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है, जब बुद्धि पूरी तरह से विकसित हो जाती है, जल्द ही सभी मानसिक चिंताएं दूर हो जाती हैं।  नतीजतन, सभी शारीरिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।  ध्यान सभी बीमारियों को ठीक करने का एकमात्र तरीका है।  रोग पिछले बुरे कर्मों के कारण होते हैं।  जब तक बुराइयों का समाधान नहीं होगा तब तक बीमारियाँ ग ायब नहीं होंगी। 

 याददाश्त बढ़ती है

 ध्यान के माध्यम से प्राप्त आध्यात्मिक ऊर्जा की भरपूर मात्रा मस्तिष्क को आशावादी रूप से कार्य करने और उसकी अधिकतम क्षमता में मदद करती है।  मेडिटेशन सभी छात्रों के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि मेडिटेशन से मेडिटेशन काफी बढ़ता है।  स्कूल और विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर।

 बुरी आदतें चली जाती हैं

 बहुत अधिक खाना, बहुत अधिक सोना, बहुत अधिक बातें करना, बहुत अधिक सोचना, बहुत अधिक पीना, तम्बाकू खाना आदि।  कई बुरी आदतें हैं।  ध्यान के माध्यम से प्राप्त विवेक और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ, सभी बुरी आदतों को स्वचालित रूप से हल किया जाता है।

  मन खुश होना

 किसी भी व्यक्ति के लिए, जीवन हार, अपमान और दर्द से भरा होता है।  हालांकि, आध्यात्मिक ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने वालों का जीवन सभी हार, अपमान और दर्द के बावजूद हमेशा शांत और खुश रहता है।

 दक्षता बढ़ाता है

 बहुत सारी आध्यात्मिक ऊर्जा और आध्यात्मिक विवेक के अस्तित्व के साथ, सभी कार्यों, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक, अधिक कुशलता से किया जाता है।  अधिक कार्य थोड़े समय में पूरे हो जाते हैं।  न्यूनतम उपकरणों का उपयोग करके सराहनीय कार्य किए जाते हैं।

  नींद के घंटे कम करता है

 ध्यान में बहुत सारी आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।  बहुत कम ऊर्जा प्राप्त करने के लिए नींद केवल एक अंश है।  आधे घंटे का गहन ध्यान लगभग छह घंटे की नींद है, शरीर को मिलने वाली छूट और इससे मिलने वाली ऊर्जा को देखते हुए।

 गुणवत्ता संबंध

 आध्यात्मिक विवेक, ज्ञान की कमी ही एकमात्र कारण है, जिससे संबंध इतने संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।  आध्यात्मिक विवेक प्राप्त करने से पारस्परिक संबंध बहुत गुणवत्ता और पूर्ण होते हैं।

 सोच बढ़ाता है

 सोचने के लिए अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है।  अस्वस्थ मन में पैदा होने वाले विचार सबसे कम शक्ति के होते हैं।  इसलिए वे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।  हालांकि, मन की शांति की स्थिति में, विचार बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं और सभी इच्छाएं नाटकीय रूप से खेल में आती हैं।

  जीवन का उद्देश्य

 हम सभी एक विशेष उद्देश्य के लिए, एक विशेष डिजाइन और एक विशिष्ट योजना के साथ पैदा हुए हैं।  केवल वे लोग जो आध्यात्मिक रूप से परिपक्व हैं, वे अपने जीवन के विशिष्ट उद्देश्य, विशेष कार्य, संरचना और योजना को समझ और जान सकते हैं।

 ध्यान क्यों?

 ध्यान की शक्ति क्या है?

 सामूहिक ध्यान अभ्यास का क्या महत्व है?

 जब भी 2 लोग एक साथ अभ्यास कर रहे होते हैं, तो उनकी तरंगें लगभग 5 किमी होगी। और सकारात्मकता पैदा करते हैं।

 आइंस्टीन बताते हैं कि शास्त्रीय दृष्टिकोण से, यदि एक अणु विघटित होता है, तो यह अपने आसपास के क्षेत्र में कई परमाणुओं को विघटित करता है।  इसे ही हम परमाणु विस्फोट कहते हैं।

अगर आप लगातार 90 दिनों तक ध्यान करते हैं, तो आप अपने परिवार के अन्य लोगों पर सकारात्मक प्रभाव देखेंगे।

 महर्षि महेश योगी ने इसे 1959 में वैज्ञानिकों के लिए साबित किया है।  उन्होंने वाशिंगटन डीसी में तीन शिक्षकों को बुलाया और उन्हें एक महीने का ध्यान करने के लिए कहा।  नतीजतन, उस शहर में अपराध दर 5 प्रतिशत कम हो गई थी।  वैज्ञानिकों ने इसका कारण नहीं जाना, और इसे “महर्षि प्रभाव” कहा।  यह ध्यान की ताकत है।

 हम अपनी शारीरिक और आध्यात्मिक प्रगति को ध्यान के कारण कम श्रम गहन बना सकते हैं।  उसे ध्यान के माध्यम से खुद को खोजने की जरूरत है।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

कमजोर लीवर 

गुहेरी | Guheri Ka Ilaj In Hindi

एसिडिटी | Acidity Treatment In Hindi

पेट में गैस बनना

बवासीर का आयुर्वेदिक उपचार

स्वस्थ रहने के 20 नियम

विभिन्न बीमारियों में लाभदायक ज्यूस

अनार| Anar Ke Fayde In Hindi

गुड खाने के फायदे

मधुमेह (डायबिटीज) के घरेलू नुस्खे

तांबे के बर्तन में पानी पीने के लाभ :-