पेट में गैस बनना | Pet Me Gas Ka Ilaj In Hindi

Pet Me Gas Ka Ilaj In Hindi | pet me gas ka gharelu ilaj

पेट में गैस बनना आम बात है लेकिन कई बार इसकी वजह से सीने में भी दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है और उल्टियां तक आने लगती है। अगर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देशी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

दरअसल, गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि इसकी वजह से आपको घातक पेट के रोग हो सकते हैं। पेट फूलने और गैस बनने पर आप घर में ही मौजूद चीजों से इसका इलाज कर सकते हैं और इस बीमारी से जड़ से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को किस तरह से घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है…

नींबू और बेकिंग सोडा

अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा।

हींग

हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं हींग गैस की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। आप गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।

काली मिर्च

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है , बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से भी गैस की समस्या दूर होती है। आप गैस की समस्या में दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करें। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

लहसुन

लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। जब आपके पेट में गैस हो तो उस समय आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। अब रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करने से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी।

छांछ (लस्सी)

छाछ में काला नमक और अजावइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या से तुरंत निजात मिलता है।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

कमजोर लीवर 

गुहेरी | Guheri Ka Ilaj In Hindi

एसिडिटी | Acidity Treatment In Hindi

एसिडिटी | Acidity Treatment In Hindi

Acidity Treatment In Hindi |acidity home remedies in hindi

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद को अच्छे से वक़्त देना भूल चुके हैं. इस बदलते लाइफस्टाइल का सबसे अधिक प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है. लोग अपने काम-काज में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि सही डाइट नहीं ले पाते और फिर बीमार पड़ जाते हैं. इन्ही गंभीर बिमारियों से एक बीमारी है एसिडिटी. वैसे देखा जाए तो एसिडिटी कोई बीमारी नहीं है. असल में यह हमारी बदलती हुई जीवनशैली के कारण हमे आ घेरती है.

एसिडिटी के दौरान खट्टी डकार आना, पेट फूलना, सीने में जलन होना आदि लक्ष्ण दिखाई देते हैं. एसिडिटी के अनेकों कारण हो सकते हैं. ख़ास कर जो लोग तले भुने खाने खाते हैं, उन लोगों में एसिडिटी होना आम बात है. आज हम आपको एसिडिटी के कुछ ऐसे उपचार बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप चुटकियों में एसिडिटी से छुटकारा पा सकते हैं.

एसिडिटी बनने की प्रक्रिया

अप में से अधिकतर लोग एसिडिटी के पीछे का कारण खान-पान की आदतों को मानते होंगे. लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. एसिडिटी का कारण खाली पेट भी हो सकता है. दरअसल, आज के समय में लोग डाइटिंग पर ख़ास ध्यान देते हैं. ऐसे में कईं बार भूख लगने पर भी लोग समय पर खाना नहीं खाते जिसके कारण उनके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. यही एसिड धीरे धीरे एसिडिटी एवं जलन का रूप ले लेता है. इसके इलावा धुम्रपान, अधिक मात्र में चाय-काफी का सेवन, शराब आदि एसिडिटी के प्रमुख कारण हैं.

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते देवी देवताओं का प्रतीक हैं. आयुर्वेद ग्रंथ में तुलसी को सबसे उत्तम आयुर्वेदिक औषधि बताया गया है. इसकी पत्तियों में सुखदायक, वायुनाशक और वात हरने वाले गुण होते हैं, जो कि सीने में होने वाली जलन, पेट की गैस आदि जैसी समस्याओं से तुरंत राहत देते हैं.

इस्तेमाल की विधि

यदि आपको पेट में गड़बड़ी महसूस होने लगे या फिर आपके सीने में जलन हो तो तुलसी की कुछ पत्तियों को तुरंत चबाकर खा लें. या फिरआप एक कप पानी में चार-पांच तुलसी की पत्तियों को डालकर उबालें और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें शहद घोल कर पी लें आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी.

लौंग का सेवन

लौंग हर भारतीय रसोई घर में पाया जाने वाला एक उत्तम मसाला है. विशेषज्ञों के अनुसार लौंग एक पारंपरिक आयुर्वेदिक दवा है. यह खाने को स्वादिष्ट बनाने में काम आटा है. इसमें आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के कई गुण शामिल होते हैं. लौंग में वातहर नामक गुण होता है,जिससे पेट की गैस, सीने में जलन अर्थात एसिडिटी को झट से खत्म करने की क्षमता होती है.

इस्तेमाल की विधि

लौंग को आप नियमित रूप से अपने व्यंजनों में शामिल करें. इसके अलावा एसिडिटी से तुरंत राहत के लिए दो-तीन लौंग लें और खूब चबा-चबाकर खाएं. अगर आपको लौंग कड़वा लगे तो आप इसे इलायची के साथ चबा कर भी खा सकते हैं. एसिडिटी खत्म करने के साथ-साथ यह मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाती है.

दालचीनी का सेवन

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो नेचुरल प्राकृतिक अम्लत्वनाशक के रूप मेंइस्तेमाल किया जाता है. एसिडिटी को खत्म करने व पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने में दालचीनी को सबसे उत्तम आयुर्वेदिक औषधि माना गया है.

इस्तेमाल की विधि

दालचीनी का इस्तेमाल करने के लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी मिला लें. अब इस पानी को कुछ मिनट तक उबाल लें और फिर इस दालचीनी की चाय का सेवन दिन में दो से तीन बार करें. इससे आपको एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा.

जीरे का सेवन

वैसे तो दाल-सब्जी में स्वाद बढाने के लिए मसले के रूप में जीरे का इस्तेमालकिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटा-सा दिखने वाला यह जीरा असल में बहुत काम का होता है. पेट में जाकर यह एसिड न्यूट्रालाइजर की तरह काम करता है. एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

कमजोर लीवर 

गुहेरी | Guheri Ka Ilaj In Hindi

गुहेरी | Guheri Ka Ilaj In Hindi

Guheri Ka Ilaj In Hindi

आंख की फुंसी को मसलना नहीं चाहिये। फुंसी को फोड़ने या पस निकालने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिये। मसलने या फोड़ने से इन्फेक्शन होकर समस्या बढ़ सकती है

आंख में फुंसी होने पर कांटेक्ट लेंस नहीं पहनने चाहिए। लेंस की बजाय चश्मा काम में लेंना चाहिए।

गुप्तांग की सफाई नहीं करने पर भी आँख पर बार बार फुंसी हो जाती है। अतः गुप्तांग को नहाते वक्त अच्छे से धोकर साफ करना चाहिए।

आंख के फुंसी को मेकअप जैसे मस्कारा , आई लाइनर , आई शेडो आदि से छुपाने की कोशिश नही करनी चाहिये । मेकअप के सामान से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। पुराना हो चुका आँख के मेकअप का सामान भूल कर भी काम में ना लें

ये है घरेलू उपाय

गर्म पानी से सिकाई

गर्म पानी में साफ सूती कपड़े को भिगोकर नीचो लें। इससे गुहेरी की सिकाई करें। दिन में तीन चार बार इस प्रकार सिकाई करने से बहुत आराम मिलता है। सुजन और दर्द कम हो जाते है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पैक में मौजूद टैनिन संक्रमण बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा इससे आंखों से सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में ग्रीन टी डालें और फिर इस घोल को 5 मिनट तक आंख की बिलनी पर लगाएं।

हल्दी

हर घर की रसोई में पाई जाने वाली हल्दी कई रोगों की दवा है। आंख की गुहेरी से राहत पाने के लिए पैन में 2 कप पानी और 1 चम्मच हल्दी डाल कर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके आंख पर सूखे और साफ कपड़े से लगाएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

एलोवेरा जेल

आंख की गुहेरी से राहत पाने के लिए एलोवेरा काफी कारगार उपाय है। इसके लिए एलोवेरा की जेल निकाल कर अांख पर लगाएं और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। एलोवेरा में मौजूद तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते भी गुहेरी को खत्म करने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए पैन में कुछ मात्रा में पानी लें और फिर अमरूद के 4 पत्तों को साफ कपड़े में बांध कर पानी में डुबो कर उबालें। फिर पत्तियों के ठंडा होने पर इससे आंखों की गुहेरी से सिकाई करें। आपको जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी।

इमली के बीज

इमली के बीज को दो दिन तक पानी में भिगोकर छिलका निकाल दें। इस छिलका निकले हुए इमली के बीज की गिरी को चंदन की तरह घिस कर गुहेरी पर लगाएं।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

कमजोर लीवर 

कमजोर लीवर |Fatty Liver Kaise Theek Kre

Fatty Liver Kaise Theek Kre | How to keep liver healthy | for healthy liver | cure liver with ayurveda

मानव शरीर दिन भर एक मशीन की तरह काम करता है. ऐसे में मशीन की तरह ही मानव के शरीर के पुर्जे भी धीरे धीरे खराब होने लग जाते हैं. मनुष्य शरीर में हमारा पाचन प्रणाली सबसे अहम भूमिका निभाता है. खाने को ठीक से पचा कर रक्त का प्रवाह सही बनाये रखना पाचन क्रिया का ही एक हिस्सा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारा भोजन तभी ठीक से पचेगा, जब हमारा लीवर ठीक ढंग से काम करेगा |

जी हाँ लीवर के खराब या फैटी होने से भोजन नही पचता और पेट से संबंधित कईं रोग हमे अपनी चपेट में ले लेते हैं. बढती उम्र के साथ साथ लीवर का कमजोर पड़ना आम बात है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सामान्य चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हर रसोई घर में रखने से आप बिलकुल तंदरुस्त रह सकते हैं. तो आईये जानते हैं उन चीज़ों के बारे में जो आपके लीवर को मजबूती देने में अहम किरदार निभाती हैं…

चुकंदर

चुकंदर का नाम तो आपने सुना ही होगा. आयुर्वेद ग्रंथ में चुकंदर को गुणों का खजाना माना गया है. चुकंदर में ऐसे कईं पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि आपको फिट रखने के लिए आवश्यक हैं. यह कई बीमारियों से आपकी सुरक्षा करता है और आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बनाता है. इसे डाइट में शामिल करने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे होंगे.

हल्दी

हल्दी हर किचन की शोभा मानी जाती है. पीले रंग की हल्दी खाने के स्वाद को दुगुना कर देती है. हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी इन्फ्लामेटरी गुण पाए जात एहेन. साथ ही इसमें खूब सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. इसलिए हल्दी का सेवन करने से हमारा लीवर दरुस्त रहता है और पाचन प्रणाली में बिगड़ाव नहीं आता.

अदरक

अदरक हमारे लीवर के काम करने की क्षमता कोदुगुना करता है. यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है जोकि पेट को साफ़ रखने में मददगार है. स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है कि अदरक के प्रयोग से लिवर तंदुरूस्त होता है।

नींबू

कई बार अधिक खाना खा लेने के बाद नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है. पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में नींबू बहुत सहायक सिद्ध होता है. डॉक्टर भी दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह देते हैं. नींबू लिवर की क्रियाओं को मजबूती देता है.

कलौंजी का तेल

कलौंजी का तेल शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. इसके इलावा कलौंजी का तेल बोगी की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. लिवर की हेल्थ के लिए यह बहुत असरकारी है।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाएं

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाएं

Rog Pratirodhak Chamta Badhane Ke Upay | how to boost immunity

1. नीम की पत्ती

औषधीय गुण:  रक्तशोधक जीवाणुनाशक

सेवन की विधि: 5-10 पत्तों को चबाकर प्रातः काल सेवन करें।

2. हरड़ चूर्ण

औषधीय गुण:त्रिदोष शामक, पाचन शक्तिवर्धक

सेवन की विधि: भुनी हरड़, जीरा एवं काला नमक पीसकर चूर्ण बना लें, आधा चम्मच चूर्ण दो बार गुनगुने जल से सेवन करें।

3. आँवला

औषधीय गुण:रोग-प्रतिरोधक क्षमतावर्धक

सेवन की विधि: उपलब्ध होने पर कच्चे आँवले की चटनी बनाकर सेवन करें अन्यथा आँवले का चूर्ण एक चम्मच दिन में दो बार सेवन करें।

4. हर्बल चाय

औषधीय गुण: व्याधिक्षमत्व वर्द्धक, श्वसन तंत्र के रोगों में लाभकारी

सेवन की विधि: 10-12 ताजे तुलसी पत्र, 2 छोटे टुकड़े दालचीनी,5-7 काली मिर्च, छोटा टुकड़ा या आधा चम्मच (छोटी चम्मच) सोंठ एवं 4-5 मुनक्का को एक लीटर पानी में आधा रहने तक उबालें, इस हर्बल चाय का प्रयोग दिन में दो बार करें।

5. तुलसी पत्र काढा

औषधीय गुण:

सर्दी, खाँसी इत्यादि में लाभकारी

सेवन की विधि: लगभग 10-15 तुलसी पत्र,छोटा टुकड़ा अदरख, 4-5 काली मिर्च व 4-5 मुनक्का चार कप पानी में उबालें, एक कप शेष रहने पर छानकर दिन में दो बार पियें।

6 अजवाइन काढा

औषधीय गुण:पाचक, सर्दी-जुकाम में लाभदायक

सेवन की विधि: दो चम्मच अजवाइन को चार कप पानी में उबाले, एक कप शेष रहने पर गुनगुना ही दिन में दो बार प्रयोग करें।

7. गिलोय काढा

औषधीय गुण: रोग-प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि कर, रसायन

सेवन की विधि: 1-1 इंच के चार टुकड़े चार कप पानी में रात को भिगो दें, प्रातः काल उबाल लें, एक चैथाई शेष रहने पर सुबह-शाम सेवन करें।

8. सहिजन

औषधीय गुण:बलवर्धक एवं वातनाशक

सेवन की विधि: ताजी फलियों को उबालकर सब्जी बनाकर प्रयोग करें।

9. बेल

औषधीय गुण:पाचक

सेवन की विधि: पके हुये बेल के गुदे को निकालकर पानी में घोलकर शरबत के रूप में पीयें।

10. पुदीना शिंकजी

औषधीय गुण: भूखवर्धक एवं शरीर के पानी की कमी को दूर करने वाला

सेवन की विधि: एक गिलास पानी में आधा नीबू निचोड़कर एवं उसमें थोड़ा गुड एवं काला नमक व 5-10 पुदीने की पत्तिया मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

11. चावल माँड

औषधीय गुण : बलवर्धक

सेवन की विधि : चावल को पानी में भिगोकर आठ गुना पानी में उबालें, माँड को निथारकर उसमें भूना जीरा एवं सैन्धव मिलाकर सेवन करें।

12. मोटा अनाज

औषधीय गुण : बलवर्धक, पाचनशक्ति वर्धक एवं पोषक

सेवन की विधि : ज्वार, साँवा, जौ, मक्का एवं चना के आटा का सेवन करें।

13. बथुआ, चौलाई , पालक एवं लोबिया

औषधीय गुण : बल्य एवं रसायन

सेवन की विधि: बथुआ , चौलाई , पालक एवं लोबिया में से किसी एक को सब्जी के रूप में प्रयोग करें। इसमें हींग का अवश्य प्रयोग करें।

14. यूकेलिप्टस पत्र

औषधीय गुण : श्वास-कास नाशक

सेवन की विधि : पत्तियों को पानी में डालकर उबालें व इसकी भाप को दिन में दो बार लें।

15.  ज्वारांकुश (हरी चाय)

औषधीय गुण : बल्य एवं ज्वर नाशक

सेवन की विधि : ज्वारांकुश की 2-3 पत्तियों को चार कप पानी में उबालें, एक कप शेष रहने पर दो बार सेवन करें।

घरेलू चिकित्सा ज्ञान

16. मठ्ठा पाचक शक्ति वर्धक

सेवन की विधि : भोजन के साथ इसका प्रयोग काला नमक एवं भुने जीरे के साथ करें।

17.  महुआ का फूल

 बलवर्धक एवं पोषक

सेवन की विधि : 20-30 महुआ का फूलों को पानी या दूध में उबाल कर सेवन करें।.

18. सत्तू

औषधीय गुण : पोषण

सेवन की विधि : चना एवं जौ से बने सत्तू को नमक या गुड़ के साथ सेवन करें ।

19. पेठा

 शीतल एवं मेध्य

सेवन की विधि :पेठा को उबालकर घी में भूनकर सेवन करें।

20. मेथी एवं खुरासानी अजवायन

औषधीय गुण : रोग-प्रतिरोधक क्षमता वर्धक एवं शूलहर

सेवन की विधि : मेथी एवं खुरासानी अजवायन के बीज लेकर उसे पीसकर गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लें।

2. औषधि द्रव्य : हल्दी

औषधीय गुण : एण्टी एलर्जिक

सेवन की विधि : हल्दी के चूर्ण को घी में भूनकर आधा चम्मच दिन में दो बार गुनगुने पानी से सेवन करें।

21. कच्चा आम

औषधीय गुण : पाचक एवं शरीर के पानी की कमी को दूर करने वाला

सेवन की विधि : कच्चे आम को पानी में उबालकर, पानी में मसल लें, उसमें पुदीना, काला नमक एवं भूना जीरा मिलाकर पीयें।

किसी व्याधि विशेष के उत्पन्न होने पर उस ऋतु में शारीरिक बल के अनुरूप चिकित्सा योगों का उपयोग किया जा सकता है –

1. सूखी खांसी

उपाय: 1 सितोपलादि चूर्ण 03 ग्राम दिन में दो बार गुनगुने जल या शहद में।

2. वासा (अडूसा) की 8-10 पत्ती तथा छोटी कटेरी की जड़ को चार कप पानी में उबाले, एक कप शेष रहने पर दो बार पियें।

2. गले में दर्द

उपाय:

 दो लौंग, मूलेठी एवं अदरक को पीसकर गुड़ में मिलाकर पका लें, और उसे गोली बनाकर दिन में दो बार चूसें।

3. अतिसार (दस्त)

उपाय:

बेल के गूदे को पानी में डालकर मसलकर छान लें, उसको पी ले अथवा एक चम्मच अजवाइन को पीसकर गुनगुने पानी से दिन में 2-3 बार लें।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय (Ulti Rokne Ke Gharelu Upay Hindi )

Ulti Rokne Ke Gharelu Upay Hindi Me | ulti ka ilaj in hindi

1.हरी धनिया का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और एक नींबू डालकर पीने से उल्टी में तुरंत लाभ होता है।

2. आधा चम्मच धनिया का पाउडर आधा चम्मच सौंफ का पाउडर एक गिलास पानी में डालें और उसमें थोड़ी सी मिश्री घोल कर पीने से उल्टी आनी बंद हो जाती है।

3.अदरक के रस और नींबू के रस की मात्रा बराबर मात्रा में डालकर एक रस तैयार कर लें। इसे पीने से उल्टी में लाभ होता है।

4.अदरक और प्याज का रस एक चम्मच लेकर मिलाकर पीएं। इससे उल्टी में लाभ होता है।

5.एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से भी उल्टी आनी बंद हो जाती है।

6.पुदीने का रस निकालकर उसमें नींबू का रस और शहद बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इसका दिन में दो-तीन बार प्रयोग करें। पुदीने की पत्तियां भी चबा कर खाने से उल्टी में तुरंत लाभ.

कार में सफर करने के दौरान

कई लोगों को कार में सफर करने के दौरान सिर दर्द, उल्टियां, जी मचलाना जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसे में वे सफर का आनंद नहीं ले पाते और पूरे समय बस अपनी तबियत की वजह से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत रहती है तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

– कार में हमेशा आगे वाली सीट पर बैठें। पीछे बैठने की वजह से झटके ज्यादा महसूस होते हैं जिस वजह से सिर चकराने और उल्टियां होने लगती है। इसलिए इन सबसे बचने के लिए आगे वाली सीट पर बैठना आपके लिए फायदेमंद होगा।

– अपने रुमाल में कुछ बूंदे मिंट (पुदीना) तेल की छिड़क लें और उसे सूंघते रहें। इससे आपको आराम मिलेगा। मिंट की चाय भी ऐसे में फायदा करती है।

– जब भी कार में ट्रेवल करना हो तो उससे पहले घर से कुछ भी भारी खाकर ना निकलें। स्पाइसी, जंक फूड खाने से बचें क्योंकि इससे आपको सफर के दौरान उल्टी आ सकती है।

– कार में सफर के दौरान जी मचलाए तो खुद से या दूसरों से बातें करने लगें। इससे आपका दिमाग तबीयत से भटकेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

– कार में सफर करने से पहले अदरक की टॉफी आप चबा सकते हैं। इसके अलावा घर से निकलने से पहले अदरक वाली चाय पीकर निकलने से भी आपको फायदा होगा।

आपका भी कोई दोस्त गाड़ी या बस में बैठते ही उलटी करता है? तो उसे भी बताएं ये आसान घरेलू नुस्खे…

अदरक

अदरक में ऐंटीमैनिक गुण होते हैं। एंटीमैनिक एक ऐसा पदार्थ है जो उलटी और चक्कर आने से बचाता है। सफर के दौरान जी मिचलाने पर अदरक की गोलियां या फिर अदरक की चाय का सेवन करें। इससे आपको उलटी नहीं आएगी। अगर हो सके तो अदरक अपने साथ ही रखें। अगर घबराहट हो तो इसे थोड़ा-थोड़ा खाते रहें।

प्याज का रस

सफर में होने वाली उलटियों से बचने के लिए सफर पर जाने से आधे घंटे पहले 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच अदरक के रस को मिलाकर लेना चाहिए। इससे आपको सफर के दौरान उलटियां नहीं आएंगी। लेकिन अगर सफर लंबा है तो यह रस साथ में बनाकर भी रख सकते हैं।

लौंग का जादू

सफर के दौरान जैसे ही आपको लगे कि जी मिचलाने लगा है तो आपको तुरंत ही अपने मुंह में लौंग रखकर चूसनी चाहिए। ऐसा करने से आपका जी मिचलाना बंद हो जाएगा।.

मददगार है पुदीना

पुदीना पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और इस तरह चक्कर आने और यात्रा के दौरान तबियत  खराब लगने की स्थिति को भी खत्म करता है। पुदीने का तेल भी उलटियों को रोकने में बेहद मददगार है। इसके लिए रुमाल पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदे छिड़कें और सफर के दौरान उसे सूंघते रहें। सूखे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में मिलाकर खुद के लिए पुदीने की चाय बनाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। कहीं निकलने से पहले इस मिश्रण को पिएं।

नींबू का कमाल

नींबू में मौजूद सिट्रिक ऐसिड उलटी और जी मिचलाने की समस्या को रोकते हैं। एक छोटे कप में गर्म पानी लें और उसमें 1 नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर पिएं। आप नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाकर या शहद डालकर भी पी सकते हैं। यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने का यह एक कारगर इलाज है।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

मुंह में छाले (Mouth Ulcer)

Muh Me Chale Ka Ilaj In Hindi | Muh Me Chale ka gharelu ilaj

मुंह में छाले (Mouth Ulcer) होना आम सी बात है लेकिन पेट की गड़बड़ी के कारण भी मुंह और जीभ पर छाले की समयस्या हो सकती है। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो इससे परेशानी और बढ़ जाती है और कुछ भी खाने-पीने में दिक्कत आने लगती है। इससे छुटाकारा पाने के लिए मार्कीट से दवाइयां (Medicine) तो बहुत मिलती है लेकिन कई बार दवाइयों से भी आराम नहीं मिल पाता है। अगर ऐसे में कुछ घऱेलू तरीके (Home Remedies) अपनाकर देखे जाए तो शायद आप मुंह और जीभ के छालों से राहत पा सकते है। हम आपको मुंह और जीभ के छालों से राहत दिलाने वाले असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे।

मुँह के छाले प्रायः पेट की गड़बड़ी से होते हैं। ये छाले कभी जीभ  की नोक पर तो कभी पूरी जाभ पर निकलते हैं।  छाले के कारण मुँह में बार बार पानी आने लगता है।  इन छालों  में जलन तथा दर्द होता है। होठों पर भी छाले आ जाते हैं। मुह के छाले हो रहे है इसका सीधा सा मतलब है कि पेट आपका साफ नहीं हो रहा है और बड़ी आंत (Large intestine) आपकी कचरे से भरी हुई है. उसके लिए एक सबसे आसान उपाय है कि पानी को घूंट घूंट करके पिए. जैसे ही बड़ी आंत साफ हो जाएगी छाले कभी नहीं होंगे.

कुछ अन्य घरेलू उपाय

1- हल्दी :

हल्दी काफी गुणकारी होती है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर मिक्स कर लें और इस पानी से गरारे करें। दिन में 2-3 बार इस तरह करने से मुंह के छालों से राहत मिलेगी।

2- देसी घी :

अगर आप मुंह और जीभ के छालों से कुछ ज्यादा ही परेशान है तो रात को सोने से पहले शुद्ध देसी घी को छालों पर लगा लें। सुबह तक छाले गायब हो जाएगे।

3- नमक :

एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक डालकर इससे कुल्ला करें। दिन में 1-2 बार लगातार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

4- शहद :

शहद को भी मुंह और जीभ के छाले दूर करने में कारगार माना जाता है। दिन में 3-4 बार छालों पर शहद लगाएं। इससे काफी राहत मिलेगी।

5- बर्फ :

बर्फ का इस्तेमाल करके भी मुंह के छालों से राहत पाई जा सकती है। बर्फ को छालों पर रगड़े। दिन में ऐसा 4-5 बार करें।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

कढ़ी पत्ता Kari Patta Ke Fayde

Kari Patta Ke Fayde | Benifit of curry Patta in hindi | kari patta ke fayde in hindi

   वर्षा ऋतु में करी (कड़ी) पत्ता के पेड़ लगाया जाता है, और इसकी पत्तियां हमेशा हरी -भरी रहती हैं।  

    महाराष्ट्र में घरों में इसका पेड़ खूब मिलता है।

दक्षिण भारत व पश्चिमी-तट के राज्यों और श्रीलंका के व्यंजनों के छौंक के रूप में रसेदार व्यंजनों में इसका प्रयोग तेजपत्तों की तरह किया जाता है। कहीं – कहीं इसे काला नीम भी कहते हैं।

पोहा, कढ़ी, नमकीन हलवा, रायता कई भारतीय व्यंजनों में कढ़ी पत्ते का प्रयोग किया जाता है।

कढ़ी पत्ते में मौजूद आयरन, जिंक और कॉपर जैसे मिनरल न सिर्फ अग्नाशय की बीटा-कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं, बल्कि उन्हें नष्ट होने से भी बचाते हैं। इससे ये कोशिकाएं इंसुलिन का उत्पादन तेज कर देती हैं।

कढ़ी पत्ते के लाभ

 डायबिटीज पीड़ितों के लिए रोज सुबह खाली पेट 8-10 कढ़ी पत्ते चबाना फायदेमंद है। इसके एंटी डायबिटिक  शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित करके ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।

डायरिया को रोकता है

कढ़ी पत्ते में कार्बाज़ोल एल्कालॉयड्स होते हैं, जिससे इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह पेट से पित्त भी दूर करता है, जो डायरिया होने का मुख्य कारण है।

 इसके अतिरिक्त कढ़ी पत्ता का प्रयोग लंबे और स्वस्थ बालों के लिए, पेट संबंधित बीमारियों में गठिया रोगों में भी अत्यंत लाभदायक है।

 इसकी जड़ का इस्तेमाल आंखों और किडनी के रोग के लिए होता है।

कढ़ी पत्ते की इस्तेमाल विधि

 भोजन में कढ़ी पत्ते की मात्रा बढ़ाएं या फिर रोज सुबह तीन माह तक खाली पेट 25 ग्राम कढ़ी पत्ता खाएं तो फायदा होगा।

डायरिया

 डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों को कढ़ी पत्तों को कसकर दिन में तीन बार छाछ के साथ पीना चाहिए।

बालों की जड़ों

बालों की जड़ों को मज़बूत करने के लिए पीसकर इसका लेप बना लें फिर इसे सीधे बालों की जड़ों में लगाएं साथ में प्रतिदिन करी पत्ते को खाते रहे। 

अगर नाक और सीने से कफ का जमाव रहता है या सूखे कफ से साइनसाइटिस है तो  एक चम्मच कढ़ी पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पेस्ट दिन में दो बार पिएं।

कैंसर :-

इसमें पाये जाना वाला एंटी ऑक्सीडेंट बुढापे को दूर करते है तथा  कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते।

कोलेस्ट्रोल

यह कोलेस्ट्रोल कम करता है |

लीवर

कढ़ी पत्ता लीवर को सुरक्षित करता है। ज्यादा एल्कोहल का सेवन करने वाले लीवर की समस्याओं से बच सकते हैं।  ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है जो हानिकारक तत्व जैसे मरकरी (मछली में पाया जाता है)।

कैसे करें सेवन : घर के बने हुए घी को गर्म करके उसमें एक कप कढ़ी पत्ते का जूस मिलाएं। इसके बाद थोड़ी सी चीनी और पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं। अब इस मिक्सचर को कम तापमान में गर्म करके उबाल लें और उसे हल्का ठंडा करके पिएँ।

खून की कमी होने पर

कढ़ी पत्ते में मौजूद आयरन और फोलिक एसिड  एनीमिया को दूर कर देता है।  खून की कमी सिर्फ आयरन की ही कमी से नहीं अपितु आयरन को अब्जॉर्ब करने और उसे इस्तेमाल करने की शक्ति कम होने से भी होती है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति एक खजूर को दो कढ़ी पत्तों के साथ खाली पेट रोज सुबह खाएं।

जहरीले कीड़े काटने पर इसके फलों के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से लाभ होता है।

मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत कढ़ी पत्ता काफी असरदार होता है। इसके लिए मीठे नीम या कढ़ी के पत्तों को सुखाकर इनका बारीक पाउडर तैयार कर लें, और एक छोटा चम्मच  गुनगुने पानी के साथ सुबह – शाम सेवन करें। कढ़ी, दाल, पुलाव आदि के साथ करी पत्ते का नियमित सेवन बेहद फायदेमंद है।

 विटामिन बी1 बी3 बी9 और सी होता है। इसके अलावा  आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होने से इसके नियमित सेवन करने से बाल काले लंबे और घने होने लगेंगे।

जले और कटे

जले और कटे स्थान पर इसके पत्ते पीस कर लगाने से लाभ होता है।

   नियमित कच्चा कढ़ी पत्ते चबाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण होते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण होने से रोकते हैं। दरअसल ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल बनाते हैं जो हार्ट डिसीज़ को न्यौता देते हैं।

  इतना ही नहीं यह इन्फेक्शन , किडनी, घुटनो के लिए भी बेहद लाभकारी है।

 आँखों की बीमारियों में इसमें मौजूद एंटी ओक्सीडेंट केटरेक्ट को शुरू होने से रोकते है, यह नेत्र ज्योति को बढाता है।

Read More

गर्म पानी पीने के फायदे

Disease Specific Asanas

गर्म पानी पीने के फायदे (Garam Pani Peene Ke Fayde)

Garam Pani Peene Ke Fayde |Benifit of lukerwarm water | Garam pani peene ke fayde in Hindi

1. अगर आप स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं या ग्लोइंग स्किन के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स यूज करके थक चुके हैं तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। आपकी स्किन प्रॉब्लम फ्री हो जाएगी व ग्लो करने लगेगी।

2. लड़कियों को पीरियड्स के दौरान अगर पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। दरअसल इस दौरान होने वाले पैन में मसल्स में जो खिंचाव होता है उसे गर्म पानी रिलैक्स कर देता है।

3. गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं। सुबह खाली पेट व रात्रि को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

4. भूख बढ़ाने में भी एक गिलास गर्म पानी बहुत उपयोगी है। एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च व नमक डालकर पीएं। इससे पेट का भारीपन कुछ ही समय में दूर हो जाएगा।

5. खाली पेट गर्म पानी पीने से मूत्र से संबंधित रोग दूर हो जाते हैं। दिल की जलन कम हो जाती है। वात से उत्पन्न रोगों में गर्म पानी अमृत समान फायदेमंद हैं।

6. गर्म पानी के नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। दरअसल गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है। पसीने के माध्यम से शरीर की सारे जहरीले तत्व बाहर हो जाते हैं।

7. बुखार में प्यास लगने पर मरीज को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। गर्म पानी ही पीना चाहिए बुखार में गर्म पानी अधिक लाभदायक होता है।

8. यदि शरीर के किसी हिस्से में गैस के कारण दर्द हो रहा हो तो एक गिलास गर्म पानी पीने से गैस बाहर हो जाती है।

9. अधिकांश पेट की बीमारियां दूषित जल से होती हैं यदि पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर पिया जाए तो जो पेट की कई अधिकांश बीमारियां पनपने ही नहीं पाएंगी।

10. गर्म पानी पीना बहुत उपयोगी रहता है इससे शक्ति का संचार होता है। इससे कफ और सर्दी संबंधी रोग बहुत जल्दी दूर हो जाते हैं।

11. दमा ,हिचकी ,खराश आदि रोगों में और तले भुने पदार्थों के सेवन के बाद गर्म पानी पीना बहुत लाभदायक होता है।

12. सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। गर्म पानी व नींबू का कॉम्बिनेशन शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है।साथ ही पी.एच. का स्तर भी सही बना रहता है।

13. रोजाना एक गिलास गर्म पानी सिर के सेल्स के लिए एक गजब के टॉनिक का काम करता है। सिर के स्केल्प को हाइड्रेट करता है जिससे स्केल्प ड्राय होने की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है।

14. वजन घटाने में भी गर्म पानी बहुत मददगार होता है। खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी पीने से मेटॉबालिम्म बढ़ता है। यदि गर्म पानी में थोड़ा नींबू व कुछ बूंदे शहद की मिला ली जाएं तो इससे बॉडी स्लिम हो जाती है।

15. हमेशा जवान दिखते रहने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए गर्म पानी एक बेहतरीन औषधि का काम करता है।

Read More

Disease Specific Asanas

शिव चालीसा | Shiv Chalisa Lyrics in Hindi

॥चौपाई॥


जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मुनि मोहे॥


मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥


देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥


त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥


प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥
पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥


एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥


त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। येहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट ते मोहि आन उबारो॥
मात-पिता भ्राता सब होई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥


धन निर्धन को देत सदा हीं। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥


नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र होन कर इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥


पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

शिव चालीसा pdf Download